Advertisement

दिव्यांग हिरमनिया व लक्ष्मी को मिली ट्राइसिकल…………..

दिव्यांग हिरमनिया व लक्ष्मी को मिली ट्राइसिकल…………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दूर दराज से आये लोगां की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगां से प्राप्त करीब 41 आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियां को निर्देशित किया। इस दौरान लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम झेराडीह निवासी दिव्यांग हिरमनिया व लक्ष्मी कश्यप को समाज कल्याण विभाग के द्वारा ट्राइसिकल दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने जन चौपाल में लोगां की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियां को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन चौपाल में मिले एक भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। लोग दूर-दूर से अपनी समस्या इस उम्मीद से लेकर आते है कि यहां आने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने अनुभाग स्तरीय जन समस्या शिविर में स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, डीएफओ पंकज कमल, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47