विभिन्न पदों में भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 31 जुलाई तक…………..

विभिन्न पदों में भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 31 जुलाई तक…………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया है कि सरगुजा संभाग के अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्था में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर कार्यरत कर्मियों जिनकी विभागीय पदोन्नति मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी, स्टॉफ परिचारिका के पद पर की जानी है। इन कर्मियों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची का अवलोकन संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय के सूचना पटल या विभागीय वेबसाइट www.surguja.gov.in पर किया जा सकता है। इस सूची के संबंध में 31 जुलाई 2022 शाम 5ः30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)