Advertisement

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस को धोखाधड़ी के मामले में मिली बड़ी सफलता।

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 75 लाख रूपय की ठगी पर त्वरित कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में अभियान चलाकर की गई कार्यवाही ।

प्रार्थी शैलेंद्र राजवाड़े के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मुझसे एवं मेरे परिचय के लोगों से सरकारी नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर नगद एवं किश्तों में लगभग 75 लाख रूपय का धोखाधड़ी किया गया है, घटना की गंभीरता पर संज्ञान लेकर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा घटना के आरोपी को तत्काल पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह के द्वारा आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर प्रयास किया जा रहा था, जो साइबर सेल के द्वारा एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मृगांक सिन्हा एवं अमित पैकरा को पकड़कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, साइबर सेल प्रभारी प्रभारी निरीक्षक मो.कलीम खान, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक नरेश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा यादव, प्र. आर सुधीर सिंह,महिला आरक्षक स्मिता रागिनी, आरक्षक कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, मनीष सिंह, शिव राजवाड़े, विकाश मिश्रा शामिल रहे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपियों के द्वारा क्षेत्र में कई लोगों के साथ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है ठगी के शिकार हुए आम नागरिक घटना की जानकारी सरगुजा पुलिस से अवगत करा सकते हैं।
साथ ही सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर धोखाधड़ी का शिकार ना होवे एवं ऐसे प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना सरगुजा पुलिस को प्रदान करें।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा और सुरक्षा मे सदैव तत्पर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47