Advertisement

जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 3.96 करोड़ रूपए की मंजूरी

रायपुर : जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 3.96 करोड़ रूपए की मंजूरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित एकल ग्राम पेयजल योजना के तहत 9 गांवों के 786 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी, जिसके लिए 3 करोड़ 96 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत मझगवां (देवटिकीरा, घटघना) ग्राम में 49.72 लाख रूपए, मझगवां (हरिजनपारा, नवाडीह) में 45.54 लाख रुपए, मझगवां (स्कूलपारा, सुईघाट) में 45.86 लाख रूपए, परसापानी में 49.92 लाख रूपए, परसापानी (धनुहारपारा) में 39.96 लाख रूपए, परसापानी (केराछुवा) में 40.21 लाख रूपए, मोहाली में 47.52 लाख रूपए, मोहाली (पंडरीपानी) में 37.76 लाख रूपए, मोहाली (लथुरीपारा) में 39.95 लाख रूपए की लागत वाली एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47