Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 21 रन से हरााया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में आयरलैंड को 21 रन से हरााया

ब्रिस्टल, चार अगस्त (एपी) रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्कराम के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दो ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आयरलैंड को 21 रन से हराया।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल की श्रृंखला में जीत के नायक रहे हेंड्रिक्स ने 53 गेंदों पर 74 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस सलामी बल्लेबाज ने मार्कराम के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। मार्कराम ने केवल 27 गेंदों पर 56 रन की तूफानी पारी खेली।

स्पिन गेंदबाज गैरेथ डेलेनी ने 16वें ओवर में हेंड्रिक्स और मार्कराम को लगातार गेंदों पर आउट किया।

आयरलैंड की टीम ने इसके जवाब में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। उसकी तरफ से तीसरे नंबर के बल्लेबाज लोरकान टकर ने 38 गेंदों पर 78 जबकि जार्ज डॉकरेल ने 43 रन बनाये।

दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47