Advertisement

आवागमन सुव्यवस्थित करने यातायात पुलिस व नगर पालिका ने चलाया अभियान।

आवागमन सुव्यवस्थित करने यातायात पुलिस व नगर पालिका ने चलाया अभियान।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोहीसूरजपुर। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर नगर में यातायात को सुव्यवस्थित करने एवं आवागमन को सुगम व बाधारहित बनाने के मद्देनजर यातायात पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान आवागमन को बाधित करने वाले फल एवं सब्जी के दुकानों को हटाया गया। साथ ही व्यापारियों व आमजनों को दुकानों के बाहर सामान न निकालने एवं वाहनों को सड़क पर खड़ा न करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग देने कहा।
अग्रसेन चौक के पास से सब्जी व फल के दुकाने अव्यवस्थित रूप से लगाए जा रहे थे इन दुकानों को वहां से हटाया गया इससे यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आमलोगों को आवागमन में अनावश्यक रूप से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05