
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
देवीगंज जलाशय योजना के लिए 1.95 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : देवीगंज जलाशय योजना के लिए 1.95 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर की देवीगंज जलाशय योजना के शीर्ष एवं नहर का जीर्णोद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 95 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को दी गई है। योजना के पूरा होने से 109 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।












