Advertisement

सरगुजा पुलिस की शातिर चोरो की खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

सरगुजा पुलिस की शातिर चोरो की खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

बतौली पुलिस के द्वारा चोरी/डकैती की योजना बना रहे शातिर चोरो के खिलाफ मिली बड़ी सफलता 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे की जा रही लगातार कार्यवाही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग करने एवं चोरी की घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व मे रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कालीपुर चौक में कुछ व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की लाईट देखकर लुकने छिपने व भागने लगे जिसे हम. स्टाफ के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया जो मौके पर उदय सिंह बादी सा० महेशपुर एवं शाहिद आलम उर्फ़ बूधे निवासी तेलईधार थाना सीतापुर के मिले तथा अंधेरे का फायदा उठा कर कुछ संदिग्ध फरार हो गये, पकडे गए आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल, लोहे का नुकिला सब्बल तलवार व डण्डा मिला जो पुछ ताछ करने पर आस-पास चोरी / डकैती करने हेतु योजना बताना स्वीकार किये। तथा कुछ आरोपी पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर फरार हो गए,जो फरार आरोपियों का गिरफ्तारी हेतु पता साजी किया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध अप० क्रमांक 106/2022 अपराध धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर आरोपियों को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उपनिरी. प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्र.आर. फलेन्द्र पैकरा, आर. अशोक भगत, पंकज कुमार राजेश खलखो, सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05