ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विश्व

वेस्ट बैंक शहर में घुसने पर इजराइली नागरिकों पर हुई गोलीबारी, कई घायल

वेस्ट बैंक शहर में घुसने पर इजराइली नागरिकों पर हुई गोलीबारी, कई घायल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नब्लस (वेस्ट बैंक), अगस्त 30 (एपी) फलस्तीन के वेस्ट बैंक शहर नब्लस में प्रवेश करने पर गोलीबारी की जद में आने से कई इजरायली घायल हो गए। इजरायल की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल के लोग अपने आप ही फलस्तीन के एक मुख्य तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेना के साथ यात्रा का प्रबंध किया जाता है। इस पवित्र स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चलती आ रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सेना ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद फलस्तीनी प्राधिकरण और सुरक्षा बलों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उस इलाके में प्रवेश किया गया, ताकि इजरायलियों को वहां से निकाला जा सके।

दरअसल, इजराइल के लोगों का फलस्तीन-नियंत्रित क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित हैं। हालांकि, कुछ लोग फिर भी वहां जाते हैं।

सेना ने बताया कि शहर में सशस्त्र फलस्तीनियों के साथ गोलीबारी जारी थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं।

इज़राइल मार्च से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लगभग हर दिन छापामारी कर रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

इजराइल के लोगों के खिलाफ घातक हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो के बाद यह छापेमारी शुरू की गई थी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!