पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 14 अन्य घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 14 अन्य घायल

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कराची, पांच अगस्त (एजेंसी) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे राष्ट्रीय ध्वज बेच रहे कई ‘स्टाल’ पर अज्ञात बदमाशों ने हथगोला फेंका जिसमें हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 14 अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, वारदात क्वेटा के ज्वाइंट रोड पर बृहस्पतिवार रात को हुई। खबर के अनुसार स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा और अन्य चीजें बेच रहे कई स्टाल पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हथगोला फेंका।

पुलिस ने कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हमले में दो बच्चे सहित कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है।’’

अभी तक किसी उग्रवादी/आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।