Advertisement

सरगुजा पुलिस की वाहन चोरी के मामलो मे ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

सरगुजा पुलिस की वाहन चोरी के मामलो मे ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

गांधीनगर पुलिस को बाइक चोरी के मामले मे मिली सफलता, शातिर आरोपी गिरफ्तार एवं कुल 02 नग वाहन बरामद।

आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से छुटकर आया था, आने के पश्चात चोरी के वरदात को दे रहा था अंजाम।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे वाहन चोरी के प्रकरणों मे अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल “अर्पण” एक उम्मीद अभियान के तहत 14 अगस्त को वाहन मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे वाहन।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक चोरी के मामलो में सजग एवं सतर्क रहकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मो.कलीम खान द्वारा मुखबीरो को सतर्क किया गया था, जो दिनांक 06/08/22 को एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा वाहन बदल बदल कर घूमने की सुचना मुखबीर द्वारा प्राप्त हुई, जो थाना प्रभारी गांधीनगर मो. कलीम खान के नेतृत्व मे पुलिस टीम के द्वारा तत्काल संदेही की घेराबंदी कर गांधीनगर सब्जी मंडी के पास से पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम सुमित उर्फ़ राहुल लकड़ा साकिन गांधीनगर का होना बताया गया। जो संदेही के कब्जे से 01 नग मोटरसायकल बरामद किया गया एवं थाना लाकर पूछताछ किया गया जो वाहन को होली क्रॉस स्कूल के पास से चोरी करना स्वीकार किया एवं एक स्कूटी भी गोधनपुर से चोरी करना स्वीकार किया, छुपाकर रखे गए 01 नग स्कूटी को आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया,कुल 02 नग वाहन जप्त किया गया। आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया,जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल “अर्पण” एक उम्मीद अभियान के तहत 14 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में वाहन मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मो कलीम खान, प्र. आर मनोज मालवीय, आर. बृजेश राय, सत्येंद्र दुबे, अमृत सिंह शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47