Advertisement

स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने की बसना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की तारीफ़

महासमुंद : स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने की बसना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की तारीफ़

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला आज शनिवार को महासमुंद ज़िले के एक दिवसीय दौरे पर आए। अपने दौरे के अंत में बसना के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल पहुँचे। विधार्थियो और शिक्षकों से बात की। उनके साथ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, सीईओ ज़िला पंचायत श्री एस.आलोक, एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन, डीईओ श्रीमती एस. चन्द्रसेन सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे।
प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने विद्यालय को देख कर अद्भुत कहा। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों के पढ़ाने स्कूल की व्यवस्था विशिष्ट प्रयोगशालाएं, अच्छा पुस्तकालय, उत्कृष्ट सीखने का माहौल आदि की प्रशंसा और तारीफ़ की। जाने के बाद उन्होंने कलेक्टेर को अंग्रेज़ी में मेसेज किया कि जिसका सार है कि प्राचार्य और शिक्षक असाधारण हैं। छात्र बहुत अच्छे हैं। विशिष्ट प्रयोगशालाएं, अच्छा पुस्तकालय, उत्कृष्ट सीखने का माहौल, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के बीच अच्छा समन्वय है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, एसडीएम सरायपाली श्रीमती नम्रता जैन सहित डीईओ को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ तस्वीर खिंचवाई।
शुक्ला सबसे पहले महासमुंद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद पिथौरा के बागरपाली गोठान का अवलोकन कर महिला समूह की महिलाओं से बातचीत की और गतिविधियाँ देखी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57