Advertisement

जो लोग वैक्सीन लगा चुके है उसे ‘अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं’

 

नईदिल्ली – कोरोना महामारी से जूझे अमेरिका (America) में अब हालात सामान्य की ओर हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों (health authorities) का कहना है कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ उन्हें भीड़ से बचना होगा। जहां भीड़-भाड़ न हो वहां मास्क उतारने की इजाइत दे दी गई है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीएस) ने कोरोना वायरस महामारी से सामान्य जनजीवन की ओर बहुत ही सधे उपायों के तहत मंगलवार को नये दिशानिर्देश जारी किये। इस महामारी के कारण अमेरिका में 5,70,000 लोगों की जान गयी है।

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, खासकर यदि तुम जवान हो और ये सोच रहे हो कि तुम्हें वैक्सीन की जरूरत नहीं तो। तुम्हारे पास अब टीका लगाने का अच्छा कारण है। अमेरिका की शीर्ष सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले अमेरिकियों को सूचित किया कि वे ज्यादातर समय मास्क के बिना रह सकते हैं। यदि आपने पूरी तरह से टीका लगवा लिया है, तो आप कई चीजें करना शुरू कर सकते हैं जिन्हें आपने महामारी के कारण करना बंद कर दिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एजेंसी ने कहा कि मास्क उन लोगों के लिए जरूरी है जो कंसर्ट में जाना चाहते है या कोई खेल देखने। वहां मास्क पहनना अनिवार्य है। और सिनेमा हॉल या शॉपिक करने दौरान सबको मास्क लगाना जरूरी है। इस्राइल में भी बिना मास्क के बाहर निकलने की इजाजत, ऐसा आदेश देने वाला दुनिया का पहला देश कोरोना से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनने से पहले मास्क पहनने को एक कारगार हथियार बताया। आज का दौर ऐसा है कि हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है लेकिन इस्राइल दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां मास्क को ना पहनने के आदेश दे दिए गए हैं।

जी हां, इस्राइल में प्रशासन ने लोगों को मास्क ना पहनने के आदेश दिए हैं। इस्राइल में 81 फीसदी जनता को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला सुनाया है। सरकार के इस आदेश के बाद लोगों ने अपने चेहरे से मास्क उतार फेंका और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।इस्राइल में 16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी लोगों को कोरोना के दोनों टीकें लग चुके हैं।

वहीं वैक्सीनेशन में तेजी से यहां कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेज गिरावट आई है। हालांकि इजरायल में सख्ती अभी भी लागू है। विदेशियों की एंट्री और बिना टीका लगवाए लोगों का प्रवेश सीमित है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57