Advertisement

मारपीट के दो अलग-अलग घटनाओं में दोनो पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज

मारपीट के दो अलग-अलग घटनाओं में दोनो पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर –उधार के पैसे न देने की बात को लेकर हुए मारपीट के मामले पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध दर्ज किया गया अपराध।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी करमपुर निवासी नरेंद्र कुमार पिता सुदर्शन ने पुलिस को बताया कि आरोपी सूर्य कुमार पिता लखन राम यादव निवासी बलरामपुर से उसने 20,000 रू उधार लिया था, जिसे मांगने आरोपी बीते शाम प्रार्थी के दुकान में आया था। पैसे ना देने की बात से नाराज होकर आरोपी ने प्रार्थी को जातिगत गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दी। जिस पर विश्रामपुर पुलिस ने धारा 294,506,323 ,आईपीसी 3-1(आर) 3-1 (एस) के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं इस मामले के आरोपी ने भी विश्रामपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कर प्रार्थी के द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज की जिस पर दूसरे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार पिता सुदर्शन निवासी करमपुर के विरुद्ध धारा 294,506 ,324, आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक अन्य घटना मे पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले पर पुलिस ने किया अपराध दर्ज
जानकारी के अनुसार माईनस कॉलोनी निवासी राहुल यादव एवं अन्य दो आरोपीयों ने माइनस कॉलोनी झोपड़पट्टी निवासी गुलाम मोइनुद्दीन आत्मज मोहम्मद सलीम उद्दीन का विश्रामपुर स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास रास्ता रोककर गली गलोज करते हुए मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दी गई । मामले की शिकायत प्रार्थी द्वारा विश्रामपुर थाने में की गई ,जिसके तहत विश्रामपुर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,506,323,341,34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47