Advertisement

लातेहार : रक्तयोद्धा ने कोरोना से तोड़ा दम, समाज के लोगों ने किया गहरा संवेदना व्यक्त।

रक्तयोद्धा ने कोरोना से तोड़ा दम, समाज के लोगों ने किया गहरा संवेदना व्यक्त :

लातेहार :गढ़वा के रक्त योद्धा कृत्यानंद श्रीवास्तव के कोरोना से निधन पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन लातेहार ने गहरा शोक जताया है। सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि कृत्यानंद अपने आप में एक ब्लड बैंक थे। पलामू प्रमंडल ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने वाला एक सच्चा मोटीवेटर खो दिया हैं जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। स्वयं किडनी का एक मरीज होने के बावजूद लगातार उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति जगाई लोगों के बीच जागरूकता फैलाते रहे। पिछले वर्ष कोरोना काल में उन्होंने रक्तदान के साथ-साथ प्लाज्मा डोनेशन के क्षेत्र में भी लोगों के बीच अलख जगाया था। कई लोगों को इसका लाभ भी मिला। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके निधन को पलामू प्रमंडल ही नहीं वरन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक प्रकट करने वालों में श्री अबू इमरान उपायुक्त लातेहार, एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुरोध बाग, सचिव विकास कांत पाठक, श्याम अग्रवाल, कुमार नवनीत, डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर जमील अख्तर, आशीष टैगोर ,शैलेश कुमार, रजनीकांत पाठक, उज्जवल शुक्ला, नागमणि, रितेश महलका, अमित कुमार, विनय कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा, अजय सिन्हा, राहुल राज, राजेश पांडेय, विनोद महलका, कुमुद रंजन, शशि शेखर, चंद्रभूषण केसरी, जन्मेजय सिंह, अमित सिन्हा समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47