छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुलाकात की

रायपुर : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुलाकात की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राज्यपाल सुश्री उइके ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जर्नल में टॉप 20 सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में स्थान मिलने पर छत्तीसगढ़ की श्रीमती पल्लवी धुरंधर नायक को किया सम्मानित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सपरिवार मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने डॉ. नायक से राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डॉ. नायक ने श्रीमती पल्लवी धुरंधर नायक का राज्यपाल सुश्री उइके से परिचय कराया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती पल्लवी धुरंधर नायक को हाल ही में प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जर्नल में 20 टॉप सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में जगह दी गई है। पल्लवी एकमात्र भारतीय है, जिन्हें इस बिजनेस जर्नल में स्थान मिला है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की बेटी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की बहू श्रीमती पल्लवी धुरंधर नायक को उक्त उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीमती पल्लवी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ व देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि न केवल देश में बल्कि सात समुंदर पार भी छत्तीसगढ़ की बेटियां नाम रोशन कर रही है। साथ ही राज्यपाल ने उनके अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!