Advertisement

गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ सरगुजा ने निकाला तिरंगा यात्रा……….

गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ सरगुजा ने निकाला तिरंगा यात्रा……….

देवेश बेहेरा|संवाददाता|अंबिकापुर|| भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर “हर घर तिरंगा” मुहिम चलाया गया है। इसी अवसर पर शनिवार को शहर में गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ द्वारा तिरंगा रैली निकालकर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का संदेश दिया गया जिसमे शहर के युवा बढ़चढ़कर हिस्सा लिए। यह रैली बनारस चौक से होकर बंगाली चौक तक चली ,तिरंगे के साथ युवाओं के जोश साफ देखे जा सकते थे, देशभक्ति नारे के साथ आजाद सेवा संघ द्वारा इस तिरंगा यात्रा को सफलतापूर्वक निकाला गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

 

समाज को तिरंगे के प्रति सद्भाव और देशभक्ति की भावना को बनाए रखने के लिए इस इसमे सभी धर्म-जाति के लोग शामिल हुए। संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। संघ के कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।प्रतीक गुप्ता, अभिनव चतुर्वेदी, अतुल गुप्ता,अजय कुमार, अंकित जयसवाल, सुरज केशरी, रवि गुप्ता, रनवीर सिंह, अंकित दुबे, आनन्द पटेल, सुनील आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM