Advertisement

माता राज मोहनी देवी अध्यात्म एवं धार्मिक जागृति की अलख जगाई हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत -रेणुका सिंह

माता राज मोहनी देवी अध्यात्म एवं धार्मिक जागृति की अलख जगाई हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत -रेणुका सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -अध्यात्म एवं धार्मिक रूप से समृद्ध गांव गोविंदपुर में माता राज मोहिनी देवी ने जन जागरण के माध्यम से जो जागृति कर जो अलख श्रृंखला जगाई उससे हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। उक्त आशय का विचार सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेनूका सिंह ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहीं। श्रीमती सिंह ने ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का यह सोच देश को दूरगामी दिशा प्रदान करेगा। जनजातीय कार्य मंत्रालय का निर्माण स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की देन है । आज यह मंत्रालय आदिवासियों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिसमें एकलव्य विद्यालय जो 2022 के पूर्व 169 हुआ करता था आज 689 विद्यालय पूरे हिंदुस्तान में संचालित हो रहा है इस विद्यालय के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के ग्रामीण परिवेश व शहरी परिवेश के बच्चे अपने भविष्य के सपने को साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव का नाम दिया है और अमृत रूपी वर्षा भी प्रधानमंत्री जी के इस कार्यकाल में हो रही है जो विभिन्न प्रकल्प और संकल्पों के माध्यम से हम सब को देखने के लिए मिल रहा है। पहले दूसरे देश हमें आंख दिखाते थे वह आज हमारे लिए माला लेकर नतमस्तक हैं। प्रधानमंत्री जी की शौचालय, स्वच्छता, महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना, आज पूरे देश में गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित हुआ है। श्रीमती रेणुका सिंह जी का बनारस रोड 11 नंबर चौक से युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने अनूप गुप्ता, शंकर जायसवाल, बल्लभ पटेल, युवा मोर्चा के अमरेश, गिरजा शंकर जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में जोरदार मोटरसाइकिल रैली निकाल कर किया। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से श्रीमती सिंह राजमोहिनी माता जी के समाधि स्थल पर पहुंची और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजमोहिनी माता सेवा समिति के द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर 2000000 रुपए समिति को देने की घोषणा मंत्री जी ने किया। मंच पर रेणुका सिंह जी का अपर कलेक्टर पैकरा, एसडीएम दीपिका नेताम, टाइफाइड के डायरेक्टर अनुपम त्रिवेदी,चक्रवर्ती,पंड्या, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, भाजपा नेता सिंहासन सिंह शशिकांत, अंकित तायल, गर्ग,रामानंद जायसवाल दीपेंद्र सिंह चौहान, जयप्रकाश उपाध्याय, सत्यनारायण सिंह, सुमन सिंह, मार्तंड साहू, राजू सिंह, गिरीश गुप्ता, विजय तिवारी, रवि बुधिया, युवा मोर्चा अभय तिवारी, संतोष गुप्ता, सरपंच आलम सिंह, राम रतन, बिजेंदर गिरी ज्योतिष सोनी राहुल पटवा धीरेंद्र द्विवेदी, विश्वजीत सोनी, संतोष यादव, विनोद जायसवाल, गुलाब मोहन तिवारी, दीपक जायसवाल, सरपंच कड़ियां वीरेंद्र कुमार पुष्पा, सरपंच गोवर्धन सुमित्रा सिंह, सरपंच सोंधिया पंकज सिंह, सरपंच घोंघा श्रीमती सुषमा देवी सिंह,ने उत्साह से माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने केंद्रीय मदद से धारा 275 के अंतर्गत घोषणा करते हुए दो करोड़ रूपया क्षेत्र के सरपंचों को देने की मंच से घोषणा की साथ ही पिछले 14 जुलाई को चली अंबिकापुर ट्रेन दिल्ली अंबिकापुर ट्रेन, बरवाडी रेल लाइन, रेणुकूट कोरबा का भी जिले वासियों को सौगात पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को साधुवाद और धन्यवाद दिया। आने वाले समय में रेल का जाल सरगुजा में होगा। और इस क्षेत्र में एनर्जी कॉरिडोर बनेगा ऐसी जानकारी भी मंच पर मंत्री ने दिया। जनजातीय कार्य मंत्रालय ट्राईफेड एवं जिला प्रशासन सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय प्रसारण मंत्रालय द्वारा क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। जिस पर 10 प्रतिभागी सफल बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सम्मानित किया गया और उनके देश में दिए योगदान को याद किया। ट्राइफेड एवं वंदन धन के स्टॉल का निरीक्षण किया जिस का संचालन टाइफाइड के अनुपम त्रिवेदी पीएस चक्रवर्ती साईं गौरव मोहंती अनुपम दुबे सौरभ माहिती हेमंत बघेल विनोद कुमार लाल संतोष दास की पूरी टीम ने सक्रियता के साथ किया तत्पश्चात पौधारोपण किया …

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47