कलेक्टर ने किया जाडे़कुर्से के खण्डी नदी में बने एनीकट का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर ने किया जाडे़कुर्से के खण्डी नदी में बने एनीकट का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

फसलों को बचाने कार्य योजना बनाने दिये निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर 18 अगस्त 2022 दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम जाड़ेकुर्से में खण्डी नदी में निर्मित एनीकट में जल भराव के कारण 10 से 12 किसानों के धान के फसल को नुकसान होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को एनीकट का निरीक्षण किया तथा भविष्य में ग्रामीणों के खेत एवं फसल प्रभावित न हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम के निवासी गोवर्धन जैन का मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पाये जाने पर उनके परिवार को सुरक्षित स्थान में ले जाने और आर.बी.सी 6-4 के तहत् मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालनय अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू एवं तहसीलदार दुर्गूकोंदल आशीष देवहरी भी मौजूद थे।