Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन

मोतीबाग में बनेगा साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से
600 लोगों के लिए वाई-फाई युक्त अध्ययन केन्द्र

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनेगा स्मार्ट रीडिंग रूम

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों को शहर के भीतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने इस स्मार्ट रीडिंग रूम का निर्माणस्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनेगा स्मार्ट रीडिंग रूमरायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों को शहर के भीतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने इस स्मार्ट रीडिंग रूम का निर्माण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मोतीबाग में प्रस्तावित “स्मार्ट रीडिंग रूम” का भूमिपूजन किया। लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रीडिंग रूम में ग्राउंड के साथ दो मंजिला भवन तैयार होगा, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों को शहर के भीतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने इस स्मार्ट रीडिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में वाई-फाई, लेन सहित लगभग 600 लोगों की बैठक व्यवस्था होगी, जिसमें विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को आधारतल पर स्थान सुलभ कराया जा रहा है एवं सभी तल पर प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05