Advertisement

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया

विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में, हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे-श्री अकबर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम सिघनपुरी (मा) में 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। ग्राम सिंघनपुरी के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का आत्मीय स्वागत किया। अकबर ने ग्रामीणों से भेंट, मुलाकात कर सभी का हाल-चाल जाना और उनके मांग तथा समस्याओं से रूबरू भी हुए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अकबर ने संत शिरोमणि मंदिर पहुँच कर बाबा का पूजा-अर्चना की।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।
मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा तहसील के ग्राम सिघनपुरी (मा) निवासी सुकृति बंशे और नागेश्वर बंशे की आगजनी से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त टिंकू बंशे (मृतक के पति और पिता) को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 8 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल , जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, पार्षद अशोक सिंह, आकाश केशरवानी, ईश्वर शरण वैष्णव, पंचू कोसरिया, सरपंच पीला राम साहू, लेखा राजपुत सहित अन्य जनप्रतिनधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57