Advertisement

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

राजीव गांधी जी ने रखी 21वी सदी के भारत की नींव :- सुनील सिंह

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर भी हुई चर्चा

राजपुर में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अस्थाई कांग्रेस कार्यालय राजपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं की भी हुई चर्चा

राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त के तहत इनपुट सब्सिडी के 1745 करोड़ रूपए की राशि 26.21 लाख किसानों के बैंक खातों में की अंतरित किए हैं, किसानों के चेहरे पर खुशहाली है और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ हो रही है ना केवल गांव-गरीब बल्कि व्यापारी वर्ग में छत्तीसगढ़ में खुशहाल है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नारद तिवारी,सत्येंद्र पांडेय, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,सुरेश सोनी,लालसाय मिंज,विकास बंसल,विद्यानंद दुबे नीरज तिवारी,संतोष सोनी,सुदामा राजवाड़े एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47