Advertisement

उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाएगा पुरस्कार………….

उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाएगा पुरस्कार………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए कक्षा पहली से पांचवी तक के अध्यापन कराने वाले शिक्षको शिक्षकों को पात्रता होगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

जिला स्तर पर ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए कक्षा 6 वीं से 8 वीं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को पात्रता होगी। संभाग स्तर पर शिक्षा श्री पुरस्कार के लिए कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को पात्रता होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया है कि शिक्षण दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया है। शिक्षक सम्मान के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM