Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपे।

सूरजपुर पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपे।

करीब 10 लाख रूपए कीमत के 70 मोबाईल सुपुर्द किए।

लगातार जारी रहेगा अभियान- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर।

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर। जिले से गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। सोमवार 22 अगस्त 2022 को बरामद हुए 70 मोबाइलों को संबंधित व्यक्तियों को सौंपे गए। यह मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू के निर्दशन में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर सेल को आवश्यक निर्देश दिए गए कि जो मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए उनका तुरंत ही निराकरण किया जाए। जिस पर सर्विलांस में लगाकर गुम मोबाईल को ट्रेस किए गए। मोबाइल बरामद होने पर आवेदकों को उनके मोबाईल सुपुर्द किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

करीब 10 लाख रुपए की कीमत के 70 मोबाइल सुपुर्द किए।
जिनमें आवेदक प्रकाश यादव, नेहा मिंज, कृष्णा राजवाड़े, रनमेत सिंह, अर्जुन सिंह, संजय पाल, देवसरन राजवाड़े, अजीत गुप्ता, धर्मजीत सिंह, काजल, इंद्रावती सिरदार, सुरेन्द्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद राजवाड़े, आजाद, विजय, मनोज, हृदय, प्रीति साहू, रूपेश सिंह, सुरेश हलदर, जय प्रकाश विश्वकर्मा को उनके गुम हुए मोबाईल दी गई। इसके अलावा 49 अन्य लोग जो जिले के विभिन्न क्षेत्र के निवासी है उन्हें संबंधित थाना-चौकी के माध्यम से मोबाईल को सौंपा जाएगा। मोबाइल खोजने में साइबर सेल प्रभारी नीलाम्बर मिश्रा, आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, स्टेनो अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

लगातार जारी रहेगा अभियान।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले की पुलिस के द्वारा गुम हुए मोबाईल खोजने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गुम मोबाईल खोजबीन के लिए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में मिसिंग मोबाईल फोन की सूचना देने हेतु सुविधा मौजूद है इसके अलावे लिंक https://forms.gle/hYeR5TfNft3yqTet7 पर भी क्लीक कर गुम हुए मोबाईल के बारे में सूचना हम तक पहुंचाई जा सकती है। गुम हुए मोबाईल की ऑनलाईन माध्यम से सूचना प्राप्त होने के फौरन बाद बरामद की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जायेगी और गुम मोबाईल रिक्वहर होने पर मोबाईल जिसका है उसे वापस किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47