मुंबई में विधान भवन के बाहर आदमी ने खुद को आग लगा ली

मुंबई में विधान भवन के बाहर आदमी ने खुद को आग लगा ली

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुंबई, 23 अगस्त (एजेंसी) महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह मुंबई में विधान भवन के बाहर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अधिकारी ने बताया कि उस्मानाबाद में वाशी तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के सुभाष भानुदास देशमुख ने अपने भाई से लड़ाई के बाद खुद को आग लगा ली.

उन्होंने कहा, “वह किसान नहीं हैं। हम जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इस तरह का कदम उठाने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

अधिकारी ने बताया कि 20 से 30 प्रतिशत जलने के बाद व्यक्ति को जीटी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि वह होश में हैं और मरीन ड्राइव पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।