Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देर रात गुटखा खाने जा रहे एक युवक का कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देर रात गुटखा खाने जा रहे एक युवक का कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू और डंडे से मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बापूनगर निवासी सुषमा दीप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह जिला अस्पताल में प्राइवेट नौकरी करती हैं। उनका 22 साल का बेटा पालेश्वर दीप रात करीब डेढ़ बजे गुटखा खाने के लिए घर से निकला था।

इसी दौरान हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर के पास पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा डोंगरे और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और चाकू से उसके साथ जमकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

चाकू और डंडे से किए गए हमले में पालेश्वर के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे घायल हालत में देखा और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पालेश्वर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी कृष्णा डोंगरे और उसके करीब 6-7 साथियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुका है हमला

परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले मोहल्ले के कुछ युवकों से पालेश्वर का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उस पर दो बार हमला करने का प्रयास किया जा चुका था। इस बार आरोपियों ने उसे अकेला पाकर मारपीट की। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05