Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांग्रेश खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांग्रेश खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

29 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान”समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक सभी प्रदेश के जिलों में होगा। इस समारोह में 11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के माध्यम से जिलाध्यक्ष राजेश जैन देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में लगातार पांचवे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट, नवोदित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के तक प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाड़ियों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जायेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47