Advertisement

सीतारमण ने अमेरिका के उप वित्त मंत्री से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा

सीतारमण ने अमेरिका के उप वित्त मंत्री से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा

नयी दिल्ली, 26 अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो से शुक्रवार को मुलाकात की और वैश्विक अर्थव्यवस्था एवं वित्तीय क्षेत्र के मुद्दों पर उनके साथ बातचीत की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने 2023 में भारत की जी20 की अध्यक्षता के बारे में बात की और भारत-अमेरिकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए किन क्षेत्रों में सहयोग किया जा सकता है इस बारे में भी चर्चा की।’’

भारत अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। एक दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक भारत जी-20 का अध्यक्ष होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05