Advertisement

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की

वाशिंगटन, 27 अगस्त अमेरिका के वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और ऊर्जा मूल्यों सहित यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत की।

अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने 26 अगस्त को नयी दिल्ली में सीतारमण, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, वित्त सचिव अजय सेठ, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव पंकज जैन से मुलाकात की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक के दौरान अडेयेमो ने खाद्य असुरक्षा और ऊर्जा की बढ़ती हुई कीमतों की साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका और भारत के मिलकर काम करने के तरीके तलाशने पर चर्चा की। अडेयेमो ने कहा कि इन मुद्दों को सुलझाने के लिए यूक्रेन पर रूस के हमले का अंत होना जरूरी है।

उन्होंने भारत, अमेरिका और विश्व में उपभोक्ताओं तथा व्यवसाय के लिए ऊर्जा कीमतें घटाने पर अमेरिका का दृष्टिकोण भी साझा किया। विज्ञप्ति के अनुसार, अडेयेमो ने क्वाड तथा हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे जैसे मंचों के जरिये अमेरिका और भारत के बीच संबंध और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57