Advertisement

राजस्थान में दस आईएएस अधिकारियों का तबादला

राजस्थान में दस आईएएस अधिकारियों का तबादला

जयपुर, 28 अगस्त (एजेंसी) राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

शनिवार देर रात तबादला आदेश जारी कर दिया गया।

राजस्थान टैक्स बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा को जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में सीएमडी, जबकि सीकर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का संयुक्त सचिव और जल जीवन मिशन, राजस्थान का मिशन निदेशक बनाया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार सचिव वित्त (बजट) सुधीर कुमार शर्मा का तबादला मिशन निदेशक के पद पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में किया गया है।

जिन अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें रोहित गुप्ता, कुमारी रेणु जयपाल, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, मुकुल शर्मा, डॉ अमित यादव और अतुल प्रकाश शामिल हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05