Advertisement

कन्या स्कूल के छात्राओं ने सीखी इंटरनेट बैंकिंग की बारीकियां

कन्या स्कूल के छात्राओं ने सीखी इंटरनेट बैंकिंग की बारीकियां

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम टेलीकम्युनिकेशन में अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक विश्रामपुर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री रोहित वर्मा जी के द्वारा अतिथि व्याख्याता के रूप में विद्यालय में आकर बच्चों को इंटरनेट बैंकिंग पर व्याख्यान के माध्यम से उसकी बारीकियों को समझाया गया।
यह पहला ऐसा मौका नहीं था के विद्यालय में किसी टेक्निकल क्षेत्र से अतिथि शिक्षक के रूप में आकर व्याख्यान दिया हो। इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में टेलीकम्युनिकेशन के व्यवसायिक प्रशिक्षक गणेश कुमार कश्यप के द्वारा आए दिन आयोजित किए जाते रहते हैं ताकि छात्राओं की संबंधित विषय में धारणाएं स्पष्ट हो सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05