ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

जापान के प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी के चर्च से संबंध होने पर माफी मांगी

जापान के प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी के चर्च से संबंध होने पर माफी मांगी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

तोक्यो, 31 अगस्त (एपी) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘यूनिफिकेशन चर्च’ से अपने रिश्ते तोड़ेगी। इसके साथ ही किशिदा ने राजनीति से लोगों का भरोसा उठने के लिए माफी मांगी।

पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से किशिदा की ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ के सदस्यों और दक्षिण कोरियाई चर्च के बीच संबंधों का खुलासा हुआ था। इनमें से कई सदस्य आबे के गुट से जुड़े थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हत्या के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने पुलिस को बताया था कि उसने आबे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह चर्च से जुड़े थे। यामागामी ने एक कथित पत्र में कहा था कि उसकी मां चर्च को ढेर सारा पैसा दान देती थी जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी।

किशिदा ने कहा कि धार्मिक समूहों को जहां कड़ाई से कानून का पालन करना चाहिए वहीं, नेताओं को समूहों और सामाजिक समस्याओं को लेकर बेहद सावधानी से निर्णय लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल और अन्य अहम पदों पर बैठे लोगों ने चर्च के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने और संबंध तोड़ने पर सहमति जताई है। किशिदा ने कहा कि चर्च के साथ पार्टी के जुड़ाव को लेकर जनता के मन में उपजी चिंताओं के लिए “एलडीपी के अध्यक्ष के तौर पर मैं माफी मांगता हूं।”

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!