Advertisement

मंत्री अकबर ने रेंगाखार को दी बड़ी सौगात, पुल निर्माण के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

कवर्धा : मंत्री अकबर ने रेंगाखार को दी बड़ी सौगात, पुल निर्माण के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार धामिनडीह-सरईसेत मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्म्द अकबर के निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला ने बताया कि उक्त मार्ग पर हमेशा पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा काफी वर्षों से लोगों के द्वारा पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों की समस्याओं को संज्ञान मे लिया और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन मंडी बोर्ड से पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाकर वनांचल के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। रेंगाखार, धामिनडीह सरईसेत मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस बहुप्रतीक्षित मांग की स्वीकृति पर बोड़ला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली हंसराम धुर्वे, सुमिरन सिंह धुर्वे, लेखराम पंचेश्वर, उमर धुर्वे, महेश नेताम, श्रीमती विमला धुर्वे, आदित्य तिवारी, मोहन अग्रवाल, सुरेश जयसवाल, सजीत खान, मोहित नेताम, अनीता कश्यप, एवन मरकाम सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47