कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तहसील कार्यालय डौरा का निरीक्षण

बलरामपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तहसील कार्यालय डौरा का निरीक्षण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दायरा पंजी का किया अवलोकन

तहसील न्यायालय में कोई भी आवेदक प्रक्रिया से न हो परेशान

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अनुभाग बलरामपुर के डौरा तहसील का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा पर करने के निर्देश प्रभारी तहसीलदार को दिये, उन्होंने गिरदावरी के संबंध में जानकारी लेते हुए शत्-प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य करने के निर्देश दिये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकार्ड दूरूस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली तथा अधिक समय से लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिये, कलेक्टर ने राजस्व एवं दाण्डित प्रकरणों, चालू प्रकरणों, निराकृत प्रकरणों से संबंधित फाईलों, नस्तियों एवं दायरा पंजी संधारित करने के निर्देश दिये। पक्षकारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए न्यायालय में कम समय में पेशी देने तथा समय-सीमा में प्रकरणों को निराकरण करने को कहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, प्रभारी तहसीलदार श्री रोशनी तिर्की सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।