अमरावती फार्मासिस्ट हत्याकांड : एनआईए ने फरार आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया

अमरावती फार्मासिस्ट हत्याकांड : एनआईए ने फरार आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुंबई, 13 सितंबर/ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में वांछित आरोपी शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमद (22) महाराष्ट्र के अमरावती शहर की जाकिर कॉलोनी का रहने वाला है। वह दो महीने पहले मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है।

अधिकारी ने सोमवार को कहा, “अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर एनआईए ने दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।”

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कोल्हे की हत्या के मामले में जांच एजेंसी अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट साझा करने के बाद कोल्हे की 21 जून को अमरावती में हत्या कर दी गई थी।

एनआईए ने दो जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) और 153-बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ पूर्वाग्रही दावे) के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।