कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 46,347 हुई

कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 46,347 हुई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नयी दिल्ली, 13 सितंबर/ भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,369 नए मामले आने से देश संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,04,949 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,176 से घटकर 46,347 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,185 हो गई है, जिसमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद शामिल किए गए केरल के सात मामले भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बीते 24 घंटे की अवधि में उपचारधीन मरीजों की संख्या में 829 की गिरावट दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।