छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

नशीली इंजेक्शन के साथ दो आरोपी जयनगर पुलिस के चंगुल में

नशीली इंजेक्शन के साथ दो आरोपी जयनगर पुलिस के चंगुल में

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर/ नशे के कारोबार पर रोक लगाने अभियान के तहत 20 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन सहित 2 आरोपी को जय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम संजयनगर मेन रोड नेशनल हाईवे 43 किनारे 2 व्यक्ति स्कूटी में अम्बिकापुर से अपने पास नशीली मादक पदार्थ इंजेक्शन रखकर बिक्री हेतु रविन्द्रनगर की ओर जा रहे है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर स्कूटी सहित जगरनाथ साहू पिता मेघनाथ प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी मणिपुर, थाना मणिपुर जिला सरगुजा व मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर, थाना जयनगर को पकड़ा जिनके कब्जे से 30 नग एविल इंजेक्शन एवं 30 नग Buprerays इंजेक्शन कुल 60 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई राकेश यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक राजकुमार पासवान, विकास मिश्रा, नीरज झा, रमेश कसेरा व नीरज सिंह सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!