हमें इंजीनियर्स से नवाचार को लेकर काफी उम्मीदें

रायपुर : हमें इंजीनियर्स से नवाचार को लेकर काफी उम्मीदें

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न स्वर्गीय सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की मूर्ति का हुआ अनावरण

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज दुर्ग में इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने राजेंद्र पार्क चौक में जल संसाधन विभाग कार्यालय के सामने भारत रत्न स्वर्गीय सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की मूर्ति का अनावरण किया और अभियंताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने कहा कि हमारे इंजीनियर बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनसे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार को लेकर काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अभी भिलाई स्टील प्लांट से देश भर में हमारी पहचान है। हमारे अभियंताओं को दुर्ग शहर में भी ऐसा कुछ मॉडल वर्क तैयार करना चाहिए, जिससे दुर्ग शहर को भी इंजीनियरिंग नवाचार के लिए याद किया जाए। श्री साहू ने कहा कि हमने इंजीनियर को काम देने के लिए उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में लगाया है। 5 हजार इंजीनियर विभिन्न प्रोजेक्ट में लगाए गए हैं। लगभग 16 हजार करोड़ रूपए के निर्माण प्रोजेक्ट प्रदेश में चल रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्वर्गीय विश्वेश्वरैया का योगदान न केवल देश के लिए अहम है अपितु उन्होंने भारतीय प्रतिभा की धाक दुनिया भर में जमाई। चौबे ने कहा कि जिस समय कावेरी नदी में कृष्णराज सागर बांध बनना था और अंग्रेज विशेषज्ञों ने कह दिया था कि यह बांध नहीं बन पाएगा, तब श्री विश्वेश्वरीय ने यह चुनौती स्वीकार की और बांध का निर्माण कर दिखाया, जो इंजीनियरिंग का अपने समय का अद्भुत नमूना था। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जल संसाधन संरचनाओं को देखते हैं, जो 100 साल तक भी पुरानी है, तो हमें लगता है कि कितनी मजबूती से हमारे इंजीनियर्स ने इन्हें बनाया होगा और तब हमें अपने अभियंताओं के ऊपर गर्व और भी बढ़ जाता है। मुझे यह भी लगता है कि यह संरचनाएं अगले 100 साल तक और चलेंगी। उन्होंने भारत रत्न स्वर्गीय सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या मूर्ति स्थापना के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश पांडे को तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक श्रीवास और उनकी टीम को बधाई दी।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने भी इंजीनियर्स डे की बधाई अभियंताओं को दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी इंजीनियर्स डे पर जिले के अभियंताओं को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर राजेंद्र साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।