छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

चार सिंचाई योजनाओं के लिए 10.99 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : चार सिंचाई योजनाओं के लिए 10.99 करोड़ रूपए स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के चार विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यो को कराने के लिए 10 करोड़ 99 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 1152 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय योजना के डी-3 शाखा नहर रतियापारा माईनर नहर के अंतिम छोर तक सी.सी लाईनिंग कार्य एवं पुराने पक्के कार्यो का पुनरोद्धार तथा नवीन पक्के कार्यो के निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ 41 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 991 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मुंगेली के टेसुवानाला में ग्राम संबलपुर में ग्राम संबलपुर के पास एनीकट निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला के लाडूखाई जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 41 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-रायगढ़ के केलो बांध की गेट का पेंटिंग एवं बांध के गेटों के रबर सील बदलने से संबंधित कार्य के लिए एक करोड़ 79 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!