छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के लिए डाटा परीक्षण करने कलेक्टरों को जारी किए गए निर्देश

रायपुर : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के लिए डाटा परीक्षण करने कलेक्टरों को जारी किए गए निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के पोर्टल में इन वर्गों के छूटे व्यक्तियों के डाटा की जानकारी दर्ज कराने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के संबंध में डाटा परीक्षण करने के लिए समस्त कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों को उनके जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के डाटा की जानकारी की प्रविष्टी आवश्यक रूप से छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के पोर्टल में सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में जानकारी दी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के संबंध में आयोग का पोर्टल आज 16 सितंबर 2022 से फिर से खोला जा रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे के लिए इन वर्गों के जिन व्यक्तियों ने आयोग के पोर्टल में अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छूट गए हैं, उनके लिए पंजीयन का यह अंतिम अवसर है। राज्य में कुछ स्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग की अनुमानित जनसंख्या के अनुरूप डाटा प्राप्त नहीं हुए हैं। इसमें अपेक्षित प्रगति हेतु कलेक्टरों को जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के डाटा की जानकारी आयोग के पोर्टल में आवश्यक रूप से दर्ज कराने कहा गया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!