सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए डायल 112 की सेवा बन रही संजीवनी ।

सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए डायल 112 की सेवा बन रही संजीवनी ।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मोटरसाइकिल सवारो की एक्सीडेंट कर भाग रहे स्कार्पियो वाहन को सूझबूझ से की गई धरपकड़।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में डायल 112 की सेवा को प्रभावी बनाने त्वरित कार्यवाही।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव(भा. पु. से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में डायल 112 की सेवा को प्रभावी बनाने हेतु समय समय पर अधीनस्थ कर्मचारियों को सजगता और सतर्कता से ड्यूटी करने एवं एक्सीडेंट के मामलो मे त्वरित कार्यवाही कर घायलों की मदद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी क्रम में आज दिनांक 18/9/22 को कोतवाली थाना अंबिकापुर शेर 2 को इवेंट क्रमांक SRG 18-09-22/04 रोड एक्सीडेंट का इवेंट मिलने पर घटनास्थल के लिए रवाना होते हुए कॉलर से संपर्क किए, कॉलर के द्वारा बताया गया कि एक स्कार्पियो वाहन क्र.CG-29-A-4739 एक बाइक को ठोकर मार शहर की ओर भाग रहा है। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

डायल 112 आपातकालीन वाहन मय स्टाप मौके पर पहुंचे, जहां पर दोनों बाइक सवार की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर थी। घायलों को अस्पताल पहुंचते समय उक्त स्कार्पियो वाहन कादम्बी चौक के पास दिखने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जो आरोपी वाहन चालक को मय वाहन थाना लाया गया और घायलों को उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल लाकर एडमिट कराया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे डायल 112 स्टॉप आरक्षक क्र.294 निर्मल खलखो, ड्राइवर 454 संजय कुमार ने घायलों को मदद पहुंचाने के साथ साथ आरोपी वाहन चालक को पकड़ने मे तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन किया।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर है।