Advertisement

fit-cop fit-city के तहत किया गया Fitness – Run कार्यक्रम का आयोजन।

fit-cop fit-city के तहत किया गया Fitness – Run कार्यक्रम का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन मे कार्यक्रम का आयोजन।

Fitness- Run कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियो /कर्मचारियों एवं आमनागरिकों मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं उत्साह मे वृद्धि करना है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे fit-cop fit-city कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 25.09.2022 को 5 कि.मी. Fitness – Run कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर मे किया गया। आयोजन मे पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी एवं आमनागरिको के द्वारा उत्साह पूर्वक बढ़ – चढ़कर भाग लिया गया एवं फिट-कॉप फिट-सिटी के तहत कुशल प्रशिक्षको के द्वारा योग एवं प्राणायाम करवाए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा Fitness – Run कार्यक्रम के उदबोधन मे कहां कि सरगुजा पुलिस की मुहिम fit-cop- fit-city प्रतिभागियों के क्षमताओं को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है और इसका असर सभी अपने सामान्य जनजीवन में महसूस कर रहे हैं, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा इस तरह के आयोजन चरणबद्ध रूप से आगे भी करवाए जाने की जानकारी दी गई।

Fitness- Run मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीयों मे महिला वर्ग से प्रथम सीमा मरकाम, द्वितीय करिश्मा सिंह एवं तृतीय रोमा यादव एवं पुरुष वर्ग से प्रथम कृष्णा, द्वितीय विजय कुमार और तृतीय रामप्रवेश सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, बच्चों मे आयुषी सिंह मरावी को Fitness- Run के अंतर्गत विशेष पुरुष्कार दिए गए, Fitness – Hike मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग, मणीपुर चौकी प्रभारी सरफराज फ़िरदौशी एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आमनागरिक बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47