Advertisement

सूरजपुर जिले के 24 आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक।

सूरजपुर जिले के 24 आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने फीता लगाकर दी पदोन्नति।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर: जिले में कार्यरत् 24 आरक्षक पदोन्नत होकर प्रधान आरक्षक बने है। जिनमें आरक्षक बीरसाय लकड़ा, दरश देवांगन, विनोद परीड़ा, सुशील मिश्रा, हरविन्दर सिंह, दिलीप सिंह, सुनील विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह, रविशंकर राजभानू, अजीत प्रताप सिंह, जवाहर लाल, रोर्बट तिग्गा, शत्रुधन पोर्ते, शिवकुमार राम, रजिन्दर कुमार, जगमंडल लकड़ा, परशुराम पैंकरा, परमेश्वर राम पैंका, भोजराज राम, शैलेश सिंह, दिलेश्वर सिंह, सुखनंदन सिंह श्याम, बंधुराम सारथी व महिला आरक्षक बालकुमारी मिंज प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। बुधवार, 28 सितम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने फीता लगाकर इन्हें प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में जिम्मेदारीपूर्वक, पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। पद बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है, सजगता से आमजनता की सेवा करें, अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुस्तैद रहकर कार्यवाही करें। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्टेनो अखिलेष सिंह, पंकज नेमा, सुलेमान लकड़ा, अग्रिमा मिश्रा व एएसआई विराट विषी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57