Advertisement

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

रायपुर : स्वास्थ्य जागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

कलेक्ट्रेट गार्डन में पोषण और स्वास्थ्य विषय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में पोषण और स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा स्वास्थ जागरूकता के लिए स्कूटर रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पलटा ने स्कूटर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ‘हेल्दी फ़ूड हां भाई हां – फ़ास्ट फ़ूड ना भाई ना’, ‘हर घर पोषण देश हो रोशन’, ‘सब्जी सलाद भरपूर खाओ’ के नारों के साथ मरीन ड्राइव में समाप्त हुई।
कार्यक्रम की शुरूआत सूक्षम व्यायाम एवं हास्य योग से की गई। डिएटेशन श्वेता छाबड़ा ने फ़ूड पिरामिड के माध्यम से बुजुर्गों के लिए उचित पौष्टिक संतुलित आहार की जानकारी दी। डाईटिशियन शिल्पी, डॉ. रचना सक्सेना ने बुजुर्गाे को कम वसा, कम नमक और कम शक्कर लेने की सलाह दी। मरीन ड्राइव में खानपान के उचित तरीको पर चर्चा की गई। यह आयोजन इंडियन डायटेटिक्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ चौप्टर, नेटप्रोफेन, लाफ्टर क्लब, इग्नू स्टडी सेंटर और शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर लाफ्टर क्लब, इग्नू इंडियन डायटेटिक्स एक्सोसिएशन के सदस्यगण सहित जनसामान्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57