छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण

हेमन्त मिश्रा/न्यूज रिपोर्टर/अम्बिकापुर/ नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी ने मंगलवार 13 जून 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री नीलम टोप्पो और लेखा अधिकारी रीमा तिग्गा उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त सुश्री शिखा राजपूत तिवारी इससे पूर्व छत्तीसगढ़ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहीं हैं। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये आयुक्त के रुप में सुश्री शिखा राजपूत तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!