
ताजा ख़बरेंधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कोलकाता में दुर्गा पूजा : सेंट पीटर बैसलिका की प्रतिकृति वाले पंडाल में विराजीं देवी
कोलकाता में दुर्गा पूजा : सेंट पीटर बैसलिका की प्रतिकृति वाले पंडाल में विराजीं देवी
कोलकाता/ एक अक्टूबर/ दुनिया भर में मशहूर कोलकाता की दुर्गापूजा की छटा देखते ही बनती है और इस साल मध्ययुगीन यूरोपीय वास्तुकला का प्रतीक और वेटिकन में स्थापित सेंट पीटर बैसलिका की प्रतिकृति वाले पंडाल में यहां श्रद्धालुओं को मां दुर्गा दर्शन दे रही हैं। यह विशेष पंडाल एक क्लब ने स्थापित किया है।.
इस शानदार प्रतिकृति को तैयार करने में कारीगरों को दो महीने का समय लगा है। इस पंडाल को उत्तरी कोलकाता में श्रीभूममि स्पोर्टिंग क्लब ने स्थापित किया है और इस बार उसके पंडाल का विषय वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर बैसलिका है।.











