छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

विधायक राजू सिन्हा ने खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

विधायक राजू सिन्हा ने खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद/ राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को नवकिरण अकादमी मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक, सम्मान राशि बैक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष, शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर शामिल है। साथ ही व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि.भोरिंग व हेमन्त बारीक जे.एम.एस.जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनो। उन्होंने जिले के व्यायाम शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार करने प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजनी बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदीप चन्द्राकर, संदीप दीवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, मंगेश टंकसाले, सतीश नायर सहायक संचालक, नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, रमेश साहू, बन्टी शर्मा उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!