
राज्य
उप्र: चार साल बाद अपने परिवार से मिला लापता हुआ बच्चा
उप्र: चार साल बाद अपने परिवार से मिला लापता हुआ बच्चा
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लापता हुआ बच्चा चार साल बाद अपने परिवार से मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
पुलिस को अगस्त, 2019 में लापता हुआ यह बच्चा मंगलवार को मिला। जब बच्चा लापता हुआ था, उस समय उसकी उम्र छह साल थी।.