स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग नए स्तर पर पहुंचेगा: संधू
वाशिंगटन, 12 अक्टूबर/ अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत और अमेरिका के बीच स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सहयोग नए स्तर पर पहुंचने वाला है।.
संधू ने भारत-अमेरिका टीका कार्रवाई कार्यक्रम (वीएपी) के संयुक्त कार्य समूह की 34वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत और पुराना वीएपी एक ऐसी पहल का संभवत: सबसे बेहतरीन उदाहरण है, जिसके तहत भारत एवं अमेरिका केवल अपने-अपने देशों ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के देशों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।.











