Advertisement

विधि मंत्रियों और विधि सचिवों का अखिल भारतीय सम्मेलन कल से गुजरात में शुरू होगा

विधि मंत्रियों और विधि सचिवों का अखिल भारतीय सम्मेलन कल से गुजरात में शुरू होगा

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य भाषण देंगे

यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करेगा और विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र- शासित प्रदेशों को अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा
विधि एवं न्‍याय मंत्रालय द्वारा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2022 के दौरान गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों का एक अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के विधि मंत्री एवं विधि सचिव भाग लेंगे। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू इस सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विधि एवं न्‍याय मंत्रालय की यह पहल भारत की न्याय प्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा का एक मंच प्रदान करेगी ताकि नीति निर्माता देश के भविष्य के लिए एक रोडमैप विकसित कर सकें। यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करेगा और विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र – शासित प्रदेशों को अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा जो देश की समग्र न्याय प्रणाली को अपने नागरिकों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के हित में उन्नत करने का काम कर सकता है और इस प्रकार कमजोर वर्ग के लोगों को एक “समावेशी और जीवंत नया भारत” बनाने हेतु सशक्त बना सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57